आज में आपको समय के महत्व पर निबंध के बारे में बताने जा रहा हु. यह तो सबका ही पता होगा की समय का हमारे जीवन में क्या महत्व है. कई लोगो पैसो के समय से ज्यादा महत्व देते है लेकिन उन्हें शायद यह बात नहीं पता है समय से पैसे आते है पैसो से समय नहीं आता है.
समय के महत्व पर निबंध के जरिए में आपको यही बात बताना चाहूँगा.तो में आशा करता हु की आपको यह समय के महत्व पर निबंध जरूर पसंद आएगा. अगर आपको यह पसंद आए तो आप एक बार यह गाय पर निबंध, मेरे जीवन का लक्ष्य भी पढ़े.
समय के महत्व पर निबंध

काल करै सो आज कर, आज करै सो अब।
पल में परलै होय गी, बहुरी करेगा कब ।।
अर्थात– कल पर कोई काम मत छोड़ो, जो कल करना है उसे आज समय के महत्व पर निबंधलो और जो आज करना है उसे अभी कर लो। किसी को पता नहीं अगर कहीं अगले ही पल में प्रलय आ जाये तो जीवन का अंत हो जायेगा फिर जो करना है वो कब करोगे। कहने का मतलब समय ही सफलता की कुंजी है। समय का चक्र अपनी गति से चल रहा है।
एक बार हाथ से निकला हुआ समय कभी वापस नही आता है। हमें किसी भी काम को कल पर नही टालना चाहिए क्योंकि आज का कल पर और कल का काम परसों पर टालने से काम अधिक हो जायेगा।
जीवन में समय का मूल्य सबसे महत्वपूर्ण है। सभी को समय के मूल्य का सम्मान करना और समझना होगा क्योंकि समय बुराई के साथ-साथ अच्छे की प्रतिक्रिया भी दे सकता है।
अपने जीवन के हर मिनट का आनंद लेना सीखें। अभी में खुश रहो। भविष्य में आपको संतुष्ट करने के लिए खुद से बाहर किसी चीज़ का इंतज़ार न करें। इस बात पर विचार करें कि आपके पास कितना कीमती समय है, चाहे वह काम पर हो या आपके परिवार के साथ। हर मिनट का आनंद और स्वाद लेना चाहिए।
समय को घंटों, दिनों, वर्षों और इसी प्रकार मापा जाता है। समय हमें अपनी दैनिक गतिविधियों को व्यवस्थित और संरचित करने की एक अच्छी आदत बनाने में मदद करता है। कोई भी समय को रोक नहीं सकता है। समय के साथ साथ हमारी उम्र और अनुभव भी बढ़ते जाते हैं !
समय हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यदि हम समय के मूल्य को बेहतर ढंग से समझते हैं, तो यह समय के साथ अनुभव और कौशल विकसित कर सकते है। समय बाहरी घाव या भावनाओ को भी ठीक कर सकता है ।
समय एक ऐसी चीज है जिसे हम माप नहीं सकते। काम जब समय पर कर दिया जाता है, तो फलदायी होगा, और परिणाम बहुत अच्छे होंगे। समय का मतलब उस बिंदु से भी हो सकता है जिसमें व्यक्ति संदर्भित कर रहा है।
समय अमूल्य है
समय पर सबसे अच्छी कहावत है “समय और ज्वार किसी का इंतजार नहीं करते।” सभी को समय के मूल्य और महत्व को समझना चाहिए। लोग अक्सर पैसे को अपना सबसे मूल्यवान संसाधन मानते हैं, जबकि धन की तुलना में समय अधिक मूल्यवान है। समय आंशिक रूप से इस कारण से है कि हम सभी को हमारे जीवन में केवल एक निश्चित समय आवंटित किया जाता है, और इसलिए हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि, हम इसे बुद्धिमानी से उपयोग करें। समय के प्रवाह को कुछ भी नहीं रोक सकता। अतीत को किसी भी तरह से वापस नहीं लाया जा सकता है।
समय की पाबंदी
हर किसी को जीवन के हर मोड पर समय की पाबंदी के साथ चलना चाहिए । समय की पाबंदी का अर्थ है, एक व्यक्ति के लिए निश्चित समय पर कार्य करना या दिए हुए समय पर किसी भी कार्य को पूरा करना। यह बेहतर जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। यदि हम जीवन के हर काम में समय के पाबंद रहें , तो कोई भी हमारे लिए कुछ भी गलत नहीं कह सकता है।
छात्रों को स्कूल समय पर जाना चाहिए। यदि वे समय पर होंगे, तो सजा से बचेंगे और हमेशा शिक्षकों नज़रों में वह एक प्रभावशाली विद्यार्थी रहेगा।
समय के कई गुण होते हैं
समय बड़ा बलवान है ओर समय की रफ्तार को पकड़कर चलना हमारा सर्वप्रथम कार्य है। समय की रफ्तार निरन्तर बढ़ती रहती है। समय हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है ओर समय को पकड़कर चलना जीवन में सफलता की सबसे बड़ी चाबी है।
समय के निष्ठा का पालन करना मनुष्य के सबसे अच्छे गुणो में से एक है। यह एक ऐसी आदत है, जो हमें सफल बनाने में सबसे अधिक सहायक होती हैं। क्योंकि जिसने समय पर प्रत्येक कार्य को किया, वो समय के छूटने से कभी दुखी नही होगा।
जैसा कि नेल्सन मंडेला ने कहा है की में जीवन में अपनी सफलता के लिए समय निष्ठा का ऋणी हूं। समय निष्टा हमारे दैनिक जीवन, सामाजिक जीवन तथा व्यापारिक जीवन में हमको सर्वप्रिय बनाता है।
महात्मा गांधी जैसे अन्य महान व्यक्तियों ने समय को बहुत उपयोगी और जरूरी बताया है। तभी तो ऐसे महान व्यक्तियों के नाम आज भी हमारी जुबान पर आ जाते है। हमारा जीवन पानी के बुलबुले के समान हैं, कब वो बुलबुला फुट जाए इसका हमको कुछ पता नही।
अर्थात हमारा जीवन समय के बुलबुले जैसा ही है, कब खत्म हो जाये कोई नहीं कह सकता। इसलिए इस सीमित समय को हमे पकड़कर रखना होंगा ओर इसमे ही रहकर हमें हमारे जीवन के सभी सपनो को पूरा करना होंगा।
अच्छे कार्य हमें बुलंदियों तक पहुंचाते हैं, तो बुरा कार्य हमे एक सिख ओर एक तकलीफ दे जाता है ओर इसका पता व्यक्ति को समय रहते चल जाता है कि उन्होंने गलत कार्य किया है। यहाँ पर वही कहावत सार्थक होती है “अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत”।
इसलिए हमें हमेशा अच्छे कार्य को समय की उपयोगिता को देखकर समय पर पूरा करना चाहिए। यदि हम कार्य करने में आलस करते हैं, तो हमारे सभी कार्य सही तरह से पूरे नहीं होते और हमे प्रत्येक कार्य मे देरी हो जाती है। इस कारण लोग हमें पसंद भी नहीं करते।
अपने जीवन में हर कार्य के लिए जैसे स्कूल जाना, ऑफिस जाना, सोना, जागना प्रत्येक कार्य अगर हम समय को बहुमूल्य जान कर करे, तो ये हमें अपने जीवन में अवश्य सफलता प्राप्त कराते है।
क्योंकि समय पर किया कार्य हमे जीवन की ऊंचाइयों तक पहुचाता है और जो इस सीमित समय मे कुछ नही करता उसे केवल निराशा और दुख ही होता है। इसलिए प्रत्येक कार्य सीमित समय पर करे।
समय का महत्व और कीमत
समय धन दौलत से भी ज्यादा कीमती है, क्युकी इसी कीमती समय मे हम धन दौलत भी कमा सकते है। आखिर समय ही तो सबसे महत्वपूर्ण वस्तु समान है। समय बहुमूल्य वस्तु के साथ-साथ एक बहुमूल्य धन भी है। धन तो हमारे जीवन में आता जाता रहता है, आज धन है कल नहीं है या फिर परसों फिर होगा।
परन्तु हाथ से निकल गया समय वापस नहीं आता। समय की कीमत वही जानता है जिसने समय पर प्रतेक कार्य किया है। समय की कोई कीमत नहीं होती है।अक्सर कुछ अहंकारी लोग ऐसा मानते है की समय को हमने हमारी मुठ्ठी में बंद करके रखा है।
परंतु समय हमारी मुठ्ठी से कब रेत के समान फिसल जाए यह कह नहीं सकते, इसलिए उस कीमती समय को पकड़कर रखिये। क्योंकि एक बार ये समय अगर हमारे हाथों से गया तो हम चाहकर भी इसे वापस नहीं ला सकते।
इसलिए प्रत्येक कार्य का एक टाइम टेबल बना के रखे। सुबह के काम के बारे में रात में ही सोच ले ओर दिन के काम के बारे सुबह ही तय करले। इससे प्रतेक कार्य को करने की एक समय सीमा निश्चित हो जाएंगी और वो कार्य कभी भी देरी से नही होंगा ओर हमे कोई पछतावा भी नही होंगा।
अगर हम स्कूल जाने वाले एक विद्यार्थी है, तो स्कूल के प्रतेक कार्य को समय पर ही करना चाहिए। कुछ समय मनोरंजन के लिए भी निकालना चाहिए। बेकार की बातों पर समय बर्बाद नही करना चाहिए।
आज के कार्य को कभी भी कल पर नही टालना चाहिए। क्योंकि समय बहुत कीमती है और इसका एहसास हमे जब होता है, तब बहुत देर हो चुकी होती है।
निष्कर्ष –समय धन दौलत से भी अधिक बहुमूल्य होता है। संसार में समय को सबसे अधिक महत्वपूर्ण एवं मूल्यवान धन मांना गया है। अतः हमें इस मूल्यवान धन अर्थात समय को व्यर्थ नष्ट नहीं करना चाहिए, क्योंकि बीता हुआ समय वापस नहीं आता।
विधार्थी जीवन में समय का महत्व
विद्यार्थियों को इस बात को गहनतापूर्वक समझना चाहिए कि आगामी जीवन के लिए धन, विचारशक्ति, ज्ञान और स्वास्थ्य की आवश्यकता होती है।
पहले में विद्या नहीं, धन न दूजे काल ।
नहीं कमाया धर्म फिर अन्त बुरा ही काल ।।
छात्रों को अपने स्वास्थ्य, चरित्र और विद्या के लिए अपनी दैनिक दिनचर्या कुछ ऐसी बनानी चाहिए कि उनके सभी कार्य पूरे हो जाएं और समय भी व्यर्थ न हो।
प्रत्येक विद्यार्थी को प्रातः काल सुबह उठना चाहिए, तथा नित्य कर्म आदि से निवृत्त होकर स्वाध्याय करना चाहिए तथा कुछ समय स्वाध्याय करने के पश्चात् व्यायाम और स्नान आदि करना चाहिए। प्रतिदिन व्यायाम करने से स्वास्थ्य ठीक रहता है। इसके बाद भगवान का ध्यान करके विद्यालय में ध्यानपूर्वक पढ़ाई करनी चाहिए।
एक विधार्थी को अपनी रोज की पढ़ाई रोज ही करनी चाहिए उसे कल पर कल से परसों पर नहीं टालनी चाहिए जैसे
एक किसान अपने खेत में अगर बीज निश्चत समय पर नहीं बोता है और समय निकल जाने के बाद बोता है तो वह एक अच्छी फसल नहीं पैदा कर सकता है ठीक उसी तरह ही एक विधार्थी जो अपनी रोज की पढ़ाई रोज नहीं करता है और जब परीक्षा आती है तब पढ़ाई करने बैठ ते है तो वो परीक्षा में अच्छे मार्क्स नहीं ला पाते है या परीक्षा में फेल हो जाते हैं एक कहावत है
का बर्षा जब कृषि सुखाने,
समय चूकि पुनि का पछताने।
तब उनको बहुत पछतावा होता है कि आखिर हम रोज की पढ़ाई रोज करते तो हम परीक्षा में बहुत ही अच्छे मार्क्स ला सकते है और बहुत ही अच्छे मार्क्स से पास होते लेकिन “अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत”
जो विधार्थी समय का सदुपयोग करते हैं वो स्कुल और जीवन की हर एक परीक्षा में सफलता प्राप्त करता है और एक अच्छा व्यक्ति बनता है और
जो विधार्थी समय का दुरपयोग करता है इधर उधर की बातों में, घूमने-फिरने और बेकार के व्यर्थ कामो में वो स्कुल और जीवन की हर एक परीक्षा में अफलता प्राप्त करते है और वो चाहकर भी अपना खोया हुआ समय वापस नहीं ला सकते है !
एक समय में एक काम करो
और ऐसा करते समय
अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो
और बाकी सब कुछ भूल जाओ।।
स्वामी विवेकानंद
अर्थ: एक समय में आप एक ही काम करो और उस काम को करते हुए अपना पुराना ध्यान उस काम में लगा दो और बाकी सब कुछ भुल जाओ जिससे आप उस काम में सफलता प्राप्त कर सके क्योंकि कोई भी एक काम को आप पुरा ध्यान लगा कर करते है तो आप उस काम में जरुर सफलता प्राप्त करते है
किसी व्यक्ति की वर्तमान स्थिति को देखकर
उसके भविष्य का मजाक ना उड़ाओ
क्योंकि कल में इतनी शक्ति है कि
वह एक मामूली कोयले के टुकड़े को
हीरे में तबदिल कर सकता है ।।
चाणक्य
अर्थ: यदि कोई व्यक्ति अपना काम समय पर सदा करता है और समय का सदुपयोग करता है तो समय में इतनी शक्ति है कि समय उसका एक आम आदमी से बहुत बड़ा आदमी बना सकता है !
निष्कर्ष: हम हमारे जीवन में समय का महत्व समझ कर समय का सदुपयोग करते हैं तो दुनिया में ऐसा कोई भी काम नहीं ही जिसमें आप सफलता प्राप्त नहीं कर सकते है.
आशा करता हु की आपको यह समय के महत्व पर निबंध पसंद आया होगा.