समय का सदुपयोग पर निबंध | samay ka sadupyog nibandh

मनुष्य के जीवन में समय सबसे बड़ा बलवान है यदि आप समय का सही उपयोग करते है तो आप अपने जीवन की हर राह में सफल हो सकते है। लेकिन यदि आप अपने समय का सही तरीके से सदुपयोग नहीं करते है तो इससे आपकी जीवन की गति एक अलग ही दिशा में जा सकती है। आज इसी बात को ध्यान में रख के में आपको समय का सदुपयोग पर निबंध के बारे में कहूँगा | में आशा करता हु की आपको ये समय का सदुपयोग पर निबंध जरूर पसंद आएगा | अगर आपको ये समय का सदुपयोग पर निबंध (samay ka sadupyog nibandh) पसंद आए तो आप एक बार मित्रता पर निबंध हिंदी इसे भी पढ़े |

समय का सदुपयोग पर निबंध

समय-का-सदुपयोग-पर-निबंध-samay-ka-sadupyog-nibandh

समय का ना कोई आदि है और ना ही अंत यह सभी मानव जीवन के लिए एक अद्भुत भूमिका अदा करता है। जैसे की आप सभी लोग जानते है की समय के साथ ही किसी व्यक्ति का जन्म एवं मृत्यु निश्चित है ,समय पर किसी भी व्यक्ति का कोई पाबंद नहीं हो सकता है। यदि आप अपने जीवन में विकास के पथ पर चलना चाहते है तो इसके लिए आपको समय के महत्व को समझना अति आवश्यक है। इसके लिए आपको समय के मूल्य समझने के साथ समय के सम्मान करने की आवश्यकता है।

प्रत्येक मनुष्य के जीवन में समय सबसे मूल्यवान है यह वह चीज है जिसको न नष्ट किया जा सकता है और ना ही बनाया जा सकता है। समय अपने आप में बलवान है, इसका कोई आदि और अंत नहीं होता है। मनुष्य जीवन में समय ही एक ऐसा आयाम है जिसमें सभी लोग अपना जीवन जीते है, और यह हमारे जीवन काल में होने वाले हर एक कार्य को प्रभावित करती है चाहे वह एक फूल के बढ़ने से लेकर चक्र तक हो या फिर साम्राज्यों के विनाश तक। समय सभी के लिए इतना महत्वपूर्ण है की आप अपने जीवन में समय का सही उपयोग करके अपने जीवन की गतिविधियों में एक नया बदलाव ला सकते है।

हम अपने जीवन में अपने समय का प्रबंधन कर इसका बेहतर लाभ उठा सकते है। अपने जीवन के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए एवं अपने काम को सही समय पर करने के लिए कुशल तरीके से अपने समय का उपयोग करना सीखे। समय का सही प्रयोग से ही अपने जीवन के मार्ग में सफल हो सकते है। धरती पर मानव जीवन के पास एक सीमित समय होता है ,यदि हम इस सीमित समय के भीतर अपने लक्ष्यों को पूरा करने में असमर्थ रहते है तो हम अपने जीवन में सफल नहीं होते है।

तो इसलिए जीवन की चतुरता इसी में है की हम अपने समय का सदुपयोग करें। और अपने लक्ष्यों एवं सपनो को पूरा करने में सफल हो पाए। समय दुरुपयोग करने के हमारे पास कई विकल्प होते है इसमें में से सबसे आम है की किसी कार्य को करने के लिए देरी करना, यदि आप किसी भी कार्य को विलंबता से करते है तो बाद में आप उस कार्य को सही तरीके से नहीं कर सकते है। समय से कार्य करना बेहद कुशलता पूर्वक किया जा सकता है।

जीवन में समय का प्रभाव

मनुष्य के जीवन में समय का उपयोग आपकी प्राथमिकताओं को दर्शाता है ,यह मुख्य रूप से वही दिखाता है की आपके लिए क्या महत्वपूर्ण है। जैसे उदाहरण के तौर पर यदि आप किसी मीटिंग या अपॉइंटमेंट्स में हमेशा देर से आते है तो वह लोग यह मन सकते है की आप उनके समय को महत्व नहीं देते है। इसी तरह यदि आप समय से अच्छी तरह से मीटिंग या अन्य कार्यों के लिए समय से पहुंचते है तो आपके सहयोगी आप पर भरोसा कर सकते है की आप समय से काम कर सकते है। यदि आप अपने समय को बिना किसी वजह के बर्बाद करते है तो इसके लिए बाद में आपको कई तरह की समस्याओं से घिरे रहना पड़ता है।

इसलिए अपने समय को प्रतिबंधित रखे की कौन से समय में आपको कौन सा कार्य करना है। यदि आप अपने समय को प्रतिबंधित नहीं कर पाते है तो आप अपने अतीत के समय को याद करके अपने गलतियों से सीख सकते है की समय का सही उपयोग न करने से आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा है। दुनिया में हर एक व्यक्ति के लिए समय सबसे कीमती है इसका कोई मूल्य नहीं है जो व्यक्ति अपने जीवन में समय के महत्व को समझते है वह जीवन की हर राह पर सफल होते चले जाते है। अगर आप अपने जीवन में अपनी गलतियों से समय का सदुपयोग करना सीखते है तो यह ज्ञान आपको जीवन में और अधिक कुशल बनने में मदद करता है।

समय मूल्यवान

जैसे की आप सभी लोग इस बात से परिचित है की समय किसी का इन्तजार नहीं करता है ,यह संसार में वह मूल्यवान चीज है जिसकी कोई कीमत नहीं लगा सकता है। ना ही समय की तुलना किसी भी तरह की कोई कीमती वस्तु के साथ आंकी जा सकती है। समय अपने आप में एक बलवान है जिस पर किसी भी व्यक्ति का पाबंद नहीं हो सकता है। अपने जीवन में समय का सर्वोत्तम उपयोग करने के बाद आप अपनी जीवन की गति को एक नई दिशा प्रदान कर सकते है। किसी भी व्यक्ति के सफल होने के पीछे समय अपने आप में एक अहम भूमिका अदा करता है।

समय प्रबंधन को किसी के जीवन में विभिन्न गतिविधियों के लिए आवंटित समय की मात्रा पर योजना बनाने और जाग्रत कंट्रोल करने की प्रक्रिया के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। यह एक कौशल है जिसे प्रशिक्षण और अभ्यास के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। अपने समय को प्रभावी रूप से प्रतिबंधित करने के लिए आपको यह जानकारी होनी चाहिए की आप अपना समय कैसे व्यतीत करते है। आप यह रिकॉर्ड कर सकते है की एक सप्ताह के अंदर आप कितना समय व्यतीत कर चुके हो और व्यतीत किये गए इस समय में आपने कितनी गतिविधि की है। अपने इस रिकॉर्ड में यह समीक्षा करें की महत्वपूर्ण कार्यों और उन कार्यों की पहचान करे जो किसी वास्तविक उद्देश्य की पूर्ति नहीं है।

इस प्रक्रिया के आधार पर आप बेकार की गतिविधियों को समाप्त कर सकते है और उन महत्वपूर्ण कार्यों को अधिक कुशल अनुसूची में रिअरेंज कर सकते है। यदि हम अपने समय का प्रभावी तरीके से प्रबंधन करते है जैसे-रात से पहले दिन की योजना बनाना ,जिम्मेदारियों को सौपना ,प्राथमिकताएं निर्धारित करना ,एक समय के अंदर ही उस कार्य को करना ,एक योजनाकार कैलेंडर का उपयोग करना ,समय बचाने वाले उपकरणों और रणनीतियों का उपयोग करना ,अपने जीवन में समय को अधिक महत्व देते हुए छोटे ब्रेक लेना आदि। तो इससे हमे अपने जीवन में समय का सदुपयोग करने का बेहतर लाभ मिलेगा। अच्छी आदतों एवं अच्छी रणनीतियों का पालन कर हम अपने जीवन में समय का सही से उपयोग कर सकते है।

समय ही धन

Time is Money यानि आपका समय हो आपका धन है और जिसके पास समय रूप धन है वही सबसे अमीर है। यानि आपको किसी भी क्षेत्र में यदि सफलता हासिल करनी है तो आपको अपने समय को बचाना होगा। समय को बचाने का यह अर्थ है की आपको अपने समय की कद्र करनी चाहिए इसे बेवजह पानी की तरह नहीं बहाना चाहिए। किसी भी व्यवसायी, छात्र या जिम्मेदार इंसान के लिए अपना समय बहुत कीमती होता है वह इसे जितना अधिक हो सके बचाने का काम करता है। या अपने समय के साथ अपने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करता है। वक्त आपका है चाहे तो सोना बना लो और चाहे तो सोने में गुजार दो यह आप पर निर्भर करता है आप क्या चुनते हैं।

समय का महत्त्व

हमारे जीवन में समय का अपना महत्त्व है। कहते हैं की समय दिखाई नहीं देता पर बहुत कुछ दिखा देता है। समय का कहाँ पर उपयोग कितना करना है यह आपकी समझदारी पर निर्भर करता है। क्यूंकि ”आपकी घडी सुधारने वाले तो कई मिल जायेंगे पर समय को आपको स्वयं सुधारना पड़ता है इसलिए समय के महत्त्व को समझें और इसका आदर करें। यदि आप अपने गुजरे हुए समय पर अफ़सोस कर रहे होते हैं तो ध्यान दें की इस अफ़सोस में भी आप अपना वर्तमान समय गुजर रहे होते हैं इसलिए गुजरे वक्त पर अफ़सोस के स्थान पर वर्तमान समय पर ध्यान देना चाहिए और इसे बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए। सही चीज़ों को करने के लिए समय हमेशा ही सही होता है।

कबीर दास जी ने भी अपने एक दोहे में कहा है कि अपने काम को कल पर मत टालिए जो काम कल करने की सोच रहे हैं उसे आज करें और जो आज करना है उसे इसी वक्त करें क्यूंकि किसी भी पल का कोई भरोसा नहीं जीवन बहुत छोटा है अपना काम कब करोगे। यानि अपने काम को जितना जल्दी हो उसे उतनी जल्दी करो नहीं तो बाद में वह काम नहीं कर पाओगे –

काल करे सो आज कर, आज करे सो अब ।
पल में प्रलय होएगी,बहुरि करेगा कब ॥

समय का प्रबंधन

हम अपनी जिंदगी में हर काम को करने से पहले उसके लिए नीतियां बनाते हैं। कोई भी कार्य बिना किसी पूर्व नीति के सफल नहीं हो सकता। जब तक आप अपना काम ठीक तरीके से नहीं करेंगे वह कार्य पूरा नहीं हो पायेगा। जिंदगी में सफलता उन्हें ही मिलती है जो अपने हर दिन के मिले हुए समय को कैसे मैनेज करना यह ठीक से जानता हो।

”मानव जीवन में समय ,जैसे सरिता धार।
कभी न वापिस लौटती ,चली गयी इक बार”

इसलिए व्यक्ति को अपने समय का प्रबंध करना आना चाहिए। यदि आप अपने समय का ठीक से प्रबंध करना जान लिया तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। अपने काम को टालें नहीं उसके लिए नीति तैयार करें और उस कार्य में बिना देरी किये जुट जाएँ।

निष्कर्ष

“उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए।” स्वामी विवेकानंद जी द्वारा कहे गए इन वाक्यों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। समय एक रेत की तरफ है जो हर पल आपकी मुट्ठी से फिसलता जा रहा है। हम समय को नहीं रोक सकते न ही समय हमारे लिए रुकता है। बचपन से जवानी और जवानी से बुढ़ापा यहाँ समय ही तो है जो आपमें परिवर्तन आया है। समय पैसा से कहीं ज्यादा अधिक वैल्यू रखता है क्यूंकि आप खोया हुआ धन दुबारा कमा सकते हैं किन्तु खोया हुआ समय दुबारा नहीं ला सकते। इसलिए अपने इस समय की कदर करें और इसका सदुपयोग करना सीखें। में उम्मीद करता हु की आपको ये समय का सदुपयोग पर निबंध (samay ka sadupyog nibandh) जरूर पसंद आया होगा |

Leave a Comment