वसंत ऋतु पर निबंध | Spring season essay hindi

आज में आपको सबकी पसंदीदा ऋतु वसंत ऋतु पर निबंध कहूंगा। भारत भूमि पर विधाता की विशेष कृपा दृष्टि प्रतीत होती है, क्योंकि यहाँ पर समय की गति के साथ ऋतुओं का चक्र घूमता रहता है. इसमें भी वंसत ऋतु का अपना विशिष्ट सौन्दर्य सभी को आनन्ददायी लगता है.

में उम्मीद करता हु की आपको ये वसंत ऋतु पर निबंध जरूर पसंद आएगा, अगर आपको वसंत ऋतु पर निबंध पसंद आए तो आप एक बार हाथी पर निबंध इसे भी पढ़े।

वसंत ऋतु पर निबंध

वसंत-ऋतु-पर-निबंध-Spring-season-essay-hindi

वसंत ऋतु को चैत् और वैशाख के नाम से भी जाना जाता है। यह ऋतु सबसे सुहानी ऋतु में से एक होती है क्योंकि इस दिनों ना तो ज्यादा ठंड पड़ती है और ना ही ज्यादा गर्मी पड़ती है।इसीलिए इस ऋतु को ऋतुओ का राजा कहा जाता है। इन दिनों प्रकृति में बहुत सारे बदलाव देखने को मिलते हैं।वसंत ऋतु जीवन में बहुत सारी ख़ुशियाँ और राहत लेकर आती है।

भारत में ऋतुएँ

हमारे भारत में एक वर्ष में छः ऋतुएँ होती है वसंत, ग्रीष्म, वर्षा, शरद, शिशिर और हेमंत. प्रत्येक ऋतु का समय दो माह का होता है. जब सूर्य कर्क रेखा पर होता है, तब ग्रीष्म ऋतु पड़ती है. इस ऋतु में भयानक गर्मी और तपन रहती है. फिर सावन भादों में वर्षा ऋतु आती है और चारों ओर जल वर्षण होता रहता हैं.सूर्य विषुवत रेखा पर रहता है तब शरद ऋतु आती है, दीपावली के बाद शिशिर ऋतु प्रारम्भ होती है. इसमें कड़ाके की ठंड पड़ती है तथा पर्वतीय स्थलों पर बर्फ व पाला गिरता है. इसके बाद हेमंत ऋतु आती है, इसमें वृक्षों लताओं के पत्ते सूखकर झड़ने लगते है. सूर्य वापिस विषुवत रेखा पर पहुचते ही वसंत ऋतु का आगमन होता है. इस प्रकार भारत में वर्ष भर में छः ऋतुएँ बदल जाती हैं.

ऋतुराज कहलाने का कारण

प्रत्येक ऋतु का अपना अलग महत्व है परन्तु वसंत ऋतु का विशेष महत्व हैं. इस ऋतु में समस्त प्रकृति में सौन्दर्य एवं उन्माद छा जाता हैं. धरती का नया रूप सज जाता है, प्रकृति अपना श्रृंगार सा करती है तथा समस्त प्राणियों के ह्रदय में उमंग, उत्साह एवं मादकता से भर जाते हैं.इस ऋतु का आरम्भ माघ शुक्ल पंचमी से होता है, होली का त्यौहार इसी ऋतु में पड़ता है. नयें संवत्सर का आरम्भ भी इसी से माना जाता हैं. इन सब कारणों से वसंत को ऋतुराज अर्थात ऋतुओं का राजा कहा जाता हैं. कवियों एवं साहित्यकारों ने इस ऋतु की अनेकश प्रशंसा की हैं.

प्राकृतिक वातावरण

वसंत ऋतु में सभी पेड़ पौधे नयें पत्तों, कोपलों, कलियों एवं पुष्पों से लद जाते हैं. शीतल, मंद एवं सुगन्धित हवा चलती है. न गर्मी और न सर्दी रहती है. कोयल कूकने एवं भौरें गुंजार करने लगते है. होली, फाग एवं गणगौर का उत्सव किशोर किशोरियों को उमंगित करता है. सारा ही प्राकृतिक वातावरण अतीव सुंदर, मनमोहक एवं मादक बन जाता हैं. कवियों के कंठ से श्रृंगार रस झरने लगता है. दूर दूर तक सौन्दर्य एवं पीताभ सुषमा फ़ैल जाती है. रात्री का परिवेश भी अतीव मनोरम लगता हैं.

बसंत पंचमी

बसंत पंचमी को ऋतुराज के आगमन में उत्सव के रूप में मनाया जाता है। बसंत पंचमी के दिन लोग खेलते हैं झूला झूलते हैं और अपनी प्रसन्नता को व्यक्त करते हैं। हर घर में वसंती हलवा, केसरिया खीर बनते हैं। इस दिन लोग पीले रंग के वस्त्र पहनते हैं और बच्चे पीले रंग के पतंग उड़ाते हैं।

फाल्गुन की पंचमी को बसंत पंचमी का मेला लगता है। इस दिन लोग सुबह से लेकर शाम तक पतंगें उड़ाते रहते हैं। होली को भी बसंत ऋतु का ही त्यौहार माना जाता है। इस दिन सारा वातावरण रंगीन हो जाता है और सभी आनंद से मगन होते हैं।

बसंत ऋतु की ऐतिहासिकता

बसंत पंचमी के दिन ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती का जन्म हुआ था। इस दिन सरस्वती पूजन किया जाता है। इसी दिन वीर हकीकत राय की भी मृत्यु हुई थी। वीर हकीकत राय के कारण इस दिन का महत्व और भी अधिक बढ़ गया है।

वीर हकीकत राय जी का बलिदान हमें अपने धर्म पर अडिग रहने का संदेश देता है। हमें सभी धर्मों से प्रेरणा लेनी चाहिए और किसी भी धर्म के प्रति नफरत नहीं रखनी चाहिए। वीर हकीकत राय जी की याद में हर साल मेला लगता है। इस दिन वीर हकीकत राय जी को श्रद्धांजली दी जाती है।

निष्कर्ष

वसंत ऋतु मानव को यह संदेश देती हैं कि दुःख के बाद एक दिन सुख का आगमन भी होता है. जिस तरह परिवर्तनशीलता प्रकृति का नियम है उसी प्रकार जीवन में भी परिवर्तनशीलता का नियम लागू होता है. जिस तरह शिशिर ऋतु के बाद वसंत की मादकता का अपना एक अलग ही आनन्द होता है, उसी प्रकार जीवन में भी दुखों के बाद सुख का आनन्द दुगुना हो जाता हैं. तो दोस्तो में आशा करता हु की आपको ये वसंत ऋतु पर निबंध जरूर पसंद आया होगा।

Leave a Comment